Tuesday, December 24, 2013

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कुछ कारणों की तलाश



महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कुछ कारणों की तलाश
महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने की जरूरत है। पर कहां से शुरू करें दफ्तरों से चैराहों से गली मोहल्लों से या घर से कहां से समझ नहीं आता। गांव में मनरेगा में काम करने वाली औरतों से लेकर ऊंचे ओहदों में काबिज औरतें इस हिंसा से बच नहीं पा रही हैं। आखिर पुरुष और औरत के बीच किस बात को लेकर जंग चल रही है और इस जंग की शुरुआत कहां से हो जाती है? यकीन मानिए इस लड़ाई की शुरुआत जन्म के पहले से ही हो जाती है। जब औरत के जहन में ये बात ठूंस-ठूंस का भारी जाती है कि पुत्र प्राप्ति से उसका गौरव बढ़ जाएगा। पत्नी पराए घर से आती है और बेटी पराए घर जाती है। शायद इसलिए! स्त्री पुरुष के लिए बने अलग-अलग मानकों के लिए शायद यही परायापन जिम्मेदार है! मैं सिर्फ कयास लगा सकती हूं। बिल्कुल ठीक उत्तर देना मुश्किल है।  
कुछ कारण जो मुझे महसूस हुए--महिलाओं के खिलाफ हिंसा के
1-औरत को पराया मानना, ससुराल में भी और मायके में भी। मानों औरत न हुई खानाबदोश हो गई।
2-एक अच्छी औरत वही जो सवाल न करे जो आज्ञाकारी हो। जैसे सीता इसलिए पूजनीय हैं क्योंकि उन्होंने बगैर कुछ कहे सुने राम की आज्ञा मान ली थी। यहीं से आ गया आज्ञाकारी पत्नीव्रता का गुण।
3- लक्ष्मण रेखा लांघना औरत के लिए वर्जित है कारण फिर  रामायण में जाकर ढूंढ़ना पडे“गा। सीता का अपहरण इसीलिए हुआ क्योंकि उन्होंने देवर लक्ष्मण की खींची रेखा को पार कर लिया था। इस रेखा की कहानी कभी-कभी तो मनगढ़ंत लगती है, कहीं औरतों को सीमित करने के लिए एक दायरा तो नहीं बनाया गया। 
4- चलिए कुछ और कारणों पर गौर करें- औरत की इज्जत को पूरे घर की इज्जत से जबरन जोड़ देना। मसलन औरत की इज्जत पर हमला पूरे खानदान पर हमला माना जाता है। कई बार तो औरतों की इज्जत उताकर दो घराने एक दूसरे से दुश्मनी निभाते देखे गए हैं।
5-अब इज्जत क्या है? किसी औरत के शरीर पर पुरुष द्वारा किया गया हमला क्या इज्जत जाना है। या फिर किसी पुरुष के साथ संबंध बनाना इज्जत का जाना है। हां, पर सीता ने तो कुछ भी ऐसा नहीं किया था, लेकिन उसे परीक्षा देनी पड़ी थी। मतलब समाज में कैसे भी करके एक अच्छी छवि बनाने की जिम्मेदारी औरत की है। पुरुष हमेशा डराता है, कि अगर तुमने अपनी लक्ष्मण रेखा पार की तो तुम्हारी इज्जत लूट ली जाएगी। औरत घबराई, सहमी इस लक्ष्मण रेखा के भीतर ही अपनी दुनिया बसा लेती है।
6- जो औरतें पुरुष रूपी लक्ष्मण द्वारा खींची रेखा को पार करती हैं उन्हें रेखा के भीतर  वाली औरतें भी कोसती हैं बदचलन कहती हैं। अक्सर कहा जाता है कि औरत ही औरत की दुश्मन है। ये मुहावरा भी पुरुषों ने क्या खूब रचा है। अब रेखा के भीतर वाली औरत की दुनिया तो उसी के भीतर ही है। उसके बाहर वाली औरत तो एलियन ही लगेगी।    

Monday, November 25, 2013

स्टिंग की जरूरत ‘यहां’ नहीं ‘वहां’ है
विश्वामित्र बेहद चरित्रहीन व्यक्ति थे। अगर ऐसा कहें तो न जाने कितने लोगों को त्योरियां चढ़ जाएंगी। चढ़ें भी क्यों नहीं? विश्वामित्र प्रकांड तपस्वी थे। जिस वक्त मेनका उनके पास पहुंची तब भी वो ध्यानमग्न थे। मेनका का मकसद था, विश्वामित्र की तपस्या भंग करना। मेनका को इस काम के लिए जरिया बनाया था, इंद्र ने। इंद्र विश्वामित्र की तपस्या से डरा हुआ था। खैर, मेरा मकसद पौराणिक कथाएं बांचने का नहीं है। आम आदमी पार्टी के कुछ उम्मीदवारों का स्टिंग आपरेशन किया गया है। और उनके जरिए उन्हें लालची, भ्रष्टाचारी साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैंने वो सारी स्क्रिप्ट पढ़ीं। इन स्क्रिप्ट से यही लग रहा है कि आप पार्टी के उम्मीदवारों से जबरन कुछ कहलवाने की कोशिश की जा रही है। क भी जमीन को कब्जे से छुड़ाने के लिए तो कहीं किसी धरने में शमिल होने के लिए। घूस देने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर यही लग रहा है कि लालच देकर आप पार्टी के उम्मीदवारों का ईमान खरीदने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पार्टी के लिए चंदा देने की बात भी कही गई है। अब दोबारा हम विश्वामित्र और मेनका की कहानी की तरफ चलें। क्या विश्वामित्र चरित्रहीन थे? विश्वामित्र की तपस्या टूट गई थी, जबकि वो ऋषि, तपस्वी थे। इसके लिए विश्वामित्र को चरित्रहीन नहीं ठहराया जा सकता है। वैसे ही जबरन किसी का ईमान डिगाने की कोशिश करने पर एक आम व्यक्ति का ऽा्रमित होना बड़ी बात नहीं है। हाालंकि यहां पूरी स्क्रिप्ट से कहीं ऽाी नहीं लगता कि आप पार्टी के उम्मीदवारों ने किसी तरह की घूस ली या फिर किसी गलत काम में साथ दिया। हर कोई मर्यादा पुरोस्तम राम और उनके ऽााई लक्ष्मण नहीं है जो स्रूपनखा के अद्वितीय सौंदर्य के सामने ऽाी डिगे नही। जिम्मेदारी उन लोगों की ऽाी है जो ईमानदारों को पथऽा्रष्ट करने की कोशिश करते हैं। मैं हिमायत आप पार्टी की नहीं कर रही हूं। बस इतना बता रही हूं, इस तरह के फूहड़ स्टिंग करने से बेहतर होगा कि उन नकाबपोश लोगों के स्टिंग करें जो अपने नाम और पद का फायदा उठाकर अपने मातहत लोगों का मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह का शोषण करते हैं। न जाने कितने तरुण तेजपाल हर दफ्तर में बैठे हैं। हर महिला अपने कार्यस्थल पर शोषण का शिकार होती ही है। डिग्री कम ज्यादा होती है। भद्दे मजाक, टिप्पणियां, और भद्दी भावभंगिमा हर दफ्तर में सहनी पड़ती हैं। महिला अगर तेज तर्रार है तो लोग डरते हैं, लेकिन ऐसे में भरसक कोशिश होती है कि ऐसी महिला को चरित्रहीन साबित कर दिया जाए। खैर इस विषय पर मैं बात में बोलूंगी। गरीबों के लिए लाई मनरेगा जैसी योजना में घोटाला हो रहे हैं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन हजम कर जाते हैं।

Friday, August 23, 2013

अंधविश्वास के खिलाफ कानून की जरूरत

महाराष्ट्र में अंधविश्वास के खिलाफ लड़ रहे नरेंद्र दाभोलकर की हत्या कर दी गई। लंबे समय से वो जादू-टोना, चमत्कारों की पोल वैज्ञानिक जांच करने के बाद खोल रहे थे। कई धार्मिक और कट्टरवादी संगठनों को उनका ये काम बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उन्होंने तो अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ कानून बनाने के लिए बहुत पहले ही एक कानूनी दस्तावेज भी तैयार कर लिया था। लेकिन विरोध के चलते राज्य विधानसभा में उसे पास नहीं किया जा सका। उनका ये काम वाकई में बहुत कठिन था। जहां देश की राजनीति मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों से तय होती हो, जहां कभी गणेश तो कभी शंकर की मूर्ति दूध पीने लगती है। औरतों को डायन कहकर उनके साथ मारपीट और कई बार तो जान से ही मार दिया जाता है। बिल्ली रास्ता काट जाए या छींक आ जाए तो अच्छे-अच्छे पढ़े लिखे लोग अपना रास्ता बदल देते हैं। गांव, मोहल्लों में बाबा बनकर लोग भोले भाले लोगों को अक्सर आर्शीवाद देकर उनसे पैसा, अनाज, बकरियां, मुर्गियां, गाय ठगते हैं। वहीं शहरों में भी  लोग सैकड़ों, हजारों यहां तक की लाखों खर्च कर देते हैं, राहू और शनि जैसे ग्रहों की शांति के नाम पर। लोगों के अंधविश्वास पर ही बड़े-बड़े आश्रम फल फूल रहे हैं। अब अगर दाभोलकर जैसा कोई समाज को इन अंधविश्वासों से आगे वैज्ञानिक सोच तक ले जाएगा, तो इससे नुकसान ढोंगी बाबाओं के साथ राजनेताओं को भी होगा। समाज में वैज्ञानिक सोच फैलने का मतलब है, मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों का छूटना, सांप्रदायिक मुद्दों पर भी लोग सोचने लगेंगे। फिर धर्म और संप्रदाय आधारित राजनीति का क्या होगा? बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद की धार्मिक यात्राओं का क्या होगा? आजकल तो मीडिया में भी सुबह सुबह ये बताया जाता है कि आपका दिन कैसा जाएगा? शादी नहीं हो रही है तो कौन ग्रह बाधा बन रहे हैं, नौकरी नहीं है तो क्या करें? निर्मल बाबा काली पर्स और समोसे के साथ चटनी खाने से किस्मत बदलने की दावा करते है। ये सब मीडिया में दिखाया जाता है। आपका दिन कैसा जाएगा? शादी नहीं हो रही या नौकरी नहीं है तो क्या करें? चमत्कारी माला और यंत्र टीवी पर खुलेआम बिक रहे हैं। अब जिस अंधविश्वास पर इतने लोगों का कारोबार निर्भर हो उसके खिलाफ लड़ने वाले की जान के दुश्मन तो लोग बनेंगे ही। हत्या होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने हत्यारों के खिलाफ सूचना देने वाले को दस लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। लेकिन यही सरकार पिछले 14 सालों से इस कानूून को पास नहीं कर पा रही है। पर, अब देश के समझदार लोगों को चाहिए कि वो इस कानून के बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर का अभियान छेड़ें।